Monday, 7 May 2012

मैं उसे कभी ट्रेन तक छोड़ने नही जाती 
ट्रेन की आवाज़ मेरी धडकन में बस जाती है 
उसके बाद जब तक वह लौट नही आता 
मेरा दिल ट्रेन की गति सा चलता है और धडकता है छुक छुक 
मैं बिना उसके साथ गए एक सफर में शामिल हो जाती हूँ 
रात सोते समय भी मेरे बिस्तर पर धूप उतर आती है 
और भागते हुए पेड़ मेरे जीवन की स्थिरता को तोड़ते रहते हैं
तब
सड़कों के किनारे खाली खेतों में वीरान पड़े मंदिरों की तरह मैं अकेली हो जाती हूँ 
इसलिए
जब भी वह शहर से दूर जाता है
मैं उसे स्टेशन के बाहर से छोड़ कर चली आती हूँ
और कई कई दिन तक मुझे लगता है
बस वह सब्जी लेने गया है
या हजामत बनवाने
बस आता ही होगा
भ्रम पालने में वैसे भी हम मनुष्यों का कोई सानी नही

26 comments:

expression said...

दिल के बहलाने को गालिब ये ख़याल अच्छा है..............

बहुत प्यारे भाव उकेरे हैं आपने...

अनु

रश्मि प्रभा... said...

भ्रम हो न हो - पालना पड़ता है , क्योंकि इसमें काल्पनिक खुशियाँ होती हैं ...

यशवन्त माथुर (Yashwant Mathur) said...

कल 09/05/2012 को आपकी यह पोस्ट नयी पुरानी हलचल पर लिंक की जा रही हैं.आपके सुझावों का स्वागत है .
धन्यवाद!

anju(anu) choudhary said...

जिंदगी कुछ हैं ही ऐसी सी
जब सीधा चलो तो ...उलटी दिशा में भागती हैं
और जब उल्टा भागने लगो तो सीधा चलने के सबक सीखती हैं ......

मन की व्यथा...हमेशा भागती सी क्यूँ हैं ?

neera said...

Ballot sunder!

संगीता स्वरुप ( गीत ) said...

ख़यालों की खूबसूरत प्रस्तुति

bhawna vardan said...

sundar lekhan.........

bhawna vardan said...

sundar lekhan.........

Piush Trivedi said...

Nice POst , Plz Visit:- http://hindi4tech.blogspot.com

Andaman Holiday Packages said...

I was very encouraged to find this site. I wanted to thank you for this special read. I definitely savored every little bit of it and I have bookmarked you to check out new stuff you post.

Andaman Holidays said...
This comment has been removed by a blog administrator.
andaman honeymoon package said...
This comment has been removed by a blog administrator.
Andaman Packages said...
This comment has been removed by a blog administrator.
andaman tour booking said...
This comment has been removed by a blog administrator.
andaman tour package said...
This comment has been removed by a blog administrator.
Andaman Travel said...
This comment has been removed by a blog administrator.
andaman travel agents said...
This comment has been removed by a blog administrator.
Andaman Travel Packages said...
This comment has been removed by a blog administrator.
honeymoon package andaman said...
This comment has been removed by a blog administrator.
Trip To Andaman said...
This comment has been removed by a blog administrator.
अग्निमन said...

ACHA HI LIKHA HAE OR KYA KAHU

नुक्‍कड़ said...

रेल होना अच्‍छा है
जेल होने से।

रश्मि प्रभा... said...

http://www.parikalpnaa.com/2012/12/blog-post_24.html

मैं और मेरा परिवेश said...

बहुत अच्छी कविता

Madan Mohan Saxena said...

वाह . बहुत उम्दा

AAGOONCH said...

Vah! Behtreen, hardik badhai.
Meethesh Nirmohi,Rajasthan.